प्रशासनबिहार

सीतामढ़ी पुलिस लाइन में 300 महिला सिपाहियों के नवनिर्मित बैरक का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर, शेष कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

सीतामढ़ी पुलिस लाइन में 300 महिला सिपाहियों के नवनिर्मित बैरक का एसपी ने किया औचक निरीक्षण

सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने पर जोर, शेष कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुलिस विभाग में महिला कर्मियों की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में पुलिस प्रशासन ने पहल की है। इसी क्रम में पुलिस लाइन, सीतामढ़ी परिसर में नवनिर्मित 300 महिला सिपाही बैरक का पुलिस अधीक्षक ने औचक एवं गहन निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित भवन की संरचनात्मक गुणवत्ता का जायजा लिया। साथ ही परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। उन्होंने बैरक के विभिन्न कक्षों में हवा एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा आधुनिक शौचालयों की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

 

पुलिस अधीक्षक ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं उपलब्ध सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है, ताकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण में कर सकें।

 

निरीक्षण के दौरान भवन में शेष बचे कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया।

 

पुलिस प्रशासन की इस पहल को महिला पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर आवासीय सुविधाएं सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button