अपराधबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार

डुमरा थाना के दरोगा की भूमिका भी संदेह के घेरे में, रिश्वतखोरी के मामले में जांच जारी

सीतामढ़ी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार

 

डुमरा थाना के दरोगा की भूमिका भी संदेह के घेरे में, रिश्वतखोरी के मामले में जांच जारी

रिपोर्ट कुणाल किशोर 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले में निगरानी विभाग की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डुमरा थाना में तैनात चौकीदार हरिचंद्र पासवान के बेटे पिंटू कुमार को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी समाहरणालय के सामने उस समय की गई, जब वह कथित तौर पर रिश्वत की बकाया रकम लेने पहुंचा था। इस मामले में डुमरा थाना में तैनात एक दरोगा को भी अभियुक्त बनाए जाने की बात सामने आई है।

 

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता सोनू चंद्रवंशी से शुरुआत में 25 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। बाद में बातचीत के दौरान कथित तौर पर 10 हजार रुपये में मामला तय हुआ। इसमें से 5 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे। शेष 5 हजार रुपये लेने के लिए बुधवार को पिंटू कुमार समाहरणालय के सामने पहुंचा था। इसी दौरान पहले से जाल बिछाकर मौजूद निगरानी विभाग की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के सिलसिले में सोनू चंद्रवंशी के घर पर भी छापेमारी की गई है। वहीं, डुमरा थाना में पदस्थापित एक दरोगा को भी मामले में अभियुक्त बनाया गया है। निगरानी विभाग की टीम दरोगा की भूमिका सहित पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

 

निगरानी विभाग की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। अब जांच के दौरान यह स्पष्ट होगा कि रिश्वतखोरी के इस मामले में अन्य किन लोगों की संलिप्तता सामने आती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button