जन विश्वास अभियान शिविर आज नगर निगम रीवा में
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . जन विश्वास अभियान शिविर 27 नवम्बर को नगर निगम रीवा के टाउन हाल में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित शिविर में सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। रीवा नगर निगम क्षेत्र से संबंधित आवेदनों का निराकरण करके शिविर में जानकारी प्रस्तुत करें। आयुक्त नगर निगम तथा एसडीएम हुजूर शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करें। शिविर के साथ उद्यम संबंध का भी आयोजन किया जायेगा। कलेक्टर ने आमजनता से शिविर से लाभ उठाने की अपील की है
।

