प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ, संविधान के मूल्यों के पालन का लिया संकल्प कलेक्टर ने दिलाई शपथ

संविधान दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ, संविधान के मूल्यों के पालन का लिया संकल्प कलेक्टर ने दिलाई शपथ

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज . संविधान दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में सामूहिक शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे ने कार्यालयों अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन कराया तथा संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं सिद्धांतों के प्रति निष्ठा रखते हुए उनके पालन का संकल्प लिया। हम, भारत के लोग, भारत को एक (संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य) बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता, सुनिधित करने वाली बंधुता, बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ला सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

कार्यक्रम में कलेक्टर राजेश कुमार ओगरे एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी डिप्टी, कलेक्टर अजीत मिश्रा, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने संविधान के मूल्यों एवं आदर्शों को अपने कार्य व्यवहार में अपनाने और संवैधानिक दायित्वों के प्रति सजग रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। संविधान दिवस के अवसर पर जिलेभर में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिला, अनुविभाग, तहसील, नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर पर शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायती राज संस्थाओं, नगरीय निकायों एवं युवा संगठनों की सहभागिता से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों एवं युवाओं को संविधान के मूल्यों और मौलिक सिद्धांतों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शैक्षणिक संस्थाओं में निबंध लेखन, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, संगोष्ठी एवं पोस्टर निर्माण गतिविधियां आयोजित की गई। साथ ही नागरिकों एवं विद्यार्थियों को MyGov पोर्टल के माध्यम से संविधान की उद्देशिका के ऑनलाइन वाचन तथा MY Bharat एवं MyGov पोर्टल पर आयोजित संविधान प्रश्नोत्तरी में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इन आयोजनों के माध्यम से संविधान की महत्ता,लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा नागरिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button