इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

जिलाधिकारी ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश 

जिलाधिकारी ने जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र के मतदेय स्थलों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा :भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत दिनांक 17 नवंबर 2026 से 16 दिसंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, संशोधन कराने एवं अन्य दावे-आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं।

मतदाताओं की सुविधा एवं अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए जाने के उद्देश्य से दिनांक 28 नवंबर 2026, शनिवार तथा 29 नवंबर 2026, रविवार को जनपद के समस्त मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित किया गया है। अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) एवं पदाभिहित अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपस्थित रहकर मतदाताओं से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।

इसी क्रम में जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने विधानसभा क्षेत्र जसवंतनगर के विभिन्न मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसवंतनगर स्थित मतदेय स्थल संख्या 75, 76 एवं 77, कंपोजिट विद्यालय जसवंतनगर स्थित मतदेय स्थल संख्या 78, 79, 80, 81, 82, 83, 84, 85 एवं 86 तथा हिन्दू इंटर कॉलेज जसवंतनगर स्थित मतदेय स्थल संख्या 87, 88, 89 एवं 90 का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मतदेय स्थल संख्या 87 के बीएलओ अंसार हुसैन वारिश, मतदेय स्थल संख्या 88 की बीएलओ प्रीति शुक्ला तथा मतदेय स्थल संख्या 89 के बीएलओ अभिषेक कुमार अनुपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी महोदय ने इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अनुपस्थित बीएलओ के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी महोदय ने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि विशेष अभियान के दौरान अपने-अपने मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर निर्वाचन संबंधी कार्यों का निर्वहन करें तथा पात्र नागरिकों के अधिक से अधिक फार्म-6 भरवाकर उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button