उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदेय स्थलवार बीएलए की नियुक्ति के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

एफएलसी के उपरांत निष्प्रयोज्य बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था के साथ निर्धारित स्थान के लिए किया गया रवाना।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदेय स्थलवार बीएलए की नियुक्ति के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

 

एफएलसी के उपरांत निष्प्रयोज्य बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था के साथ निर्धारित स्थान के लिए किया गया रवाना।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया, ।भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदेय स्थलवार बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने दलों की ओर से प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित करें, जिससे मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में सहयोग एवं पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि बीएलए की नियुक्ति से मतदाता सूची में पात्र मतदाताओं के नाम सम्मिलित कराने, अपात्र प्रविष्टियों को चिह्नित करने तथा त्रुटियों के सुधार में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है। इसके लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाएं तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अपने बीएलए नियुक्त कर उनकी सूची संबंधित अधिकारियों को उपलब्ध कराएं, ताकि पुनरीक्षण कार्य सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराया जा सके।

बैठक के दौरान एफएलसी (प्रथम स्तरीय जांच) के उपरांत निष्प्रयोज्य पाई गई बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट मशीनों के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की गई। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में निष्प्रयोज्य बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट एवं वीवीपैट को स्ट्रांग रूम से निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निर्धारित स्थान के लिए रवाना किया गया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कार्रवाई संपन्न कराई गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी निर्वाचन संबंधी कार्यों में प्रशासन को अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की अपील की।

बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश चंद्र मौर्य, उप जिलाधिकारी न्यायिक/ प्रभारी निर्वाचन दिव्या सिकरवार, सपा कार्यालय प्रभारी रविन्द्र राठौर, बसपा मण्डल प्रभारी अजीत गौतम कांग्रेस जिला सचिव शोभित त्रिपाठी, अपना दल पार्टी जिला महासचिव संजय राठौर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button