बिहारसीतामढ़ीहादसा

सीतामढ़ी में पहली बार किसी पूर्व सैनिक का तिरंगा सम्मान के साथ हुआ अंतिम विदाई

सीतामढ़ी में पहली बार किसी पूर्व सैनिक का तिरंगा सम्मान के साथ हुआ अंतिम विदाई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी : जिले में पहली बार किसी पूर्व सैनिक को सैन्य रीति-रिवाज के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। पूर्व सैनिक अनिल कुमार की पहल एवं संयोजन में कृष्णा नगर, बसवरिया वार्ड संख्या-24 निवासी ऑनरी कैप्टन सर्व नारायण ठाकुर (सेवानिवृत्त) का अंतिम संस्कार सैन्य परंपरा एवं गरिमामय तरीके से संपन्न कराया गया। यह पहल जिले के पूर्व सैनिक समाज के लिए एक गौरवपूर्ण और भावुक क्षण बन गई।

 

ऑनरी कैप्टन सर्व नारायण ठाकुर लगभग 85-90 वर्ष के थे। वे वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शामिल रहे थे। सैन्य सेवा के दौरान उन्हें सेना की ओर से कई महत्वपूर्ण सम्मानों से सम्मानित किया गया था। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनके अंदर देशसेवा का वही जोश, जुनून और जज्बा कायम था।

 

अंतिम संस्कार के दौरान उनके पार्थिव शरीर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ओढ़ाकर सम्मान दिया गया। अंतिम संस्कार के बाद उपस्थित पूर्व सैनिकों ने उनके परिजनों की मौजूदगी में वही सम्मानित तिरंगा उनके पुत्र शिक्षक मिथिला बिहारी को ससम्मान भेंट किया।

 

सुबेदार राम एकवाल भगत ने बताया कि सैन्य सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद भी सर्व नारायण ठाकुर पूर्व सैनिकों के हित, सम्मान और अधिकारों के प्रति सदैव सजग एवं समर्पित रहे। वे संगठन की बैठकों और गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। उनके निधन से पूर्व सैनिक समाज ने एक मार्गदर्शक, अभिभावक और संरक्षक खो दिया है। यह अपूरणीय क्षति है। पूर्व सैनिकों के अंतिम विदाई में स्थानीय प्रशासन क्षेत्रीय सैनिक कल्याण कार्यालय की भी भूमिका का प्रावधान है जिसका अनुपालन नहीं हो पा रहा है।

 

कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अग्नेय कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

मौके पर वीरेंद्र यादव, दीपू ठाकुर, देवनारायण ठाकुर, विजय सिंह, दीप्ति कुमारी, गजेंद्र ठाकुर सहित अन्य परिजन एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

 

यह आयोजन केवल एक सैनिक को अंतिम विदाई देना नहीं, बल्कि देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सैनिकों के प्रति समाज की कृतज्ञता, सम्मान और गौरव का प्रतीक बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button