इटावा यूपी:उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकारण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता एवं निर्देशन में दिनांक मार्च 12-3-2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण के उद्देश्य से आज राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारी गण के साथ प्री ट्रायल बैठक जनपद न्यायालय इटावा के सभागार में मा० न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में आयोजित की गई जिसमें अपर जिला जज/ नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत राम प्रताप सिंह राणा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जसवीर सिंह यादव सहित अन्य राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश विनय कुमार द्विवेदी द्वारा सभी विभागों के राष्ट्रीय लोक अदालत में संदर्भित वादों की बिंदुवार समीक्षा की गई तथा और अधिक से अधिक वाद संदर्भित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा अधिक से अधिक वादों को संदर्भित करने हेतु निर्देशित किया गया उनके द्वारा लोक अदालत को विवादों को सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाने का सुलभ एवम् सरल माध्यम से निपटाया जाएगा
Related Articles
Check Also
Close
-
तहसील जसवंतनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।October 17, 2026



