सीतामढ़ी

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी:- डीएम ,रिची पांडेय के द्वारा दिखाई गई हरी झंड़ी

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी:- डीएम ,रिची पांडेय के द्वारा दिखाई गई हरी झंड़ी

 

नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आज प्रातः 7:00 बजे से स्कूली छात्र छात्राओं के प्रभात फेरी का आयोजन किया गया

सीतामढ़ी विकेश कुमार पुर्वे 

प्रभात फेरी कमला उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण से मर्यादा पथ,डुमरा थाना,स्टेट बैंक डुमरा,बड़ी बाजार ,आर आर एस महिला कॉलेज के तरफ जाने वाले सड़क की ओर होते हुए डुमरा हवाई अड्डा मैंदान परेड ग्राउंड तक निकली गई।प्रभात फेरी में उत्पाद अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी सिविल सर्जन, डीपीओ शिक्षा विभाग,प्रधानाध्यापक कमला उच्च विद्यालय,वरीय शिक्षक श्री एस एन झा,अन्य शिक्षक गण के साथ अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं शिक्षक गण शामिल थे।इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि *हम सबको मिलकर नशा मुक्ति अभियान को धरातल पर उतारना है। इसमें प्रशासनिक प्रयासों के साथ आम आवाम की सहभागिता अत्यंत ही महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि नशा से व्यक्ति की मानसिक, शारीरिक, सामाजिक और आर्थिक स्थिति दयनीय हो जाती है। घर बर्बाद हो जाता है। इसलिए सरकार द्वारा नशा मुक्त बिहार को लेकर जो अभियान चलाया जा रहा है उसकी सफलता शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने हेतु लगातार जागरूकता अभियान चलाना अनिवार्य है*। समापन स्थल पर कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम स्थल पर मंच संचालन का कार्य वरीय शिक्षक श्री एस एन झा ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button