रीवा

नगर पालिका एवं पंचायत आम निर्वाचन के लिए जिला एवं जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त

नगर पालिका एवं पंचायत आम निर्वाचन के लिए जिला एवं जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त
मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आज 14 मई को आयोजित

रीवा एमपी: जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन एवं कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने आगामी नगर पालिका एवं पंचायत आम निर्वाचन (स्थानीय निर्वाचन) में मतदान दलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए जिला एवं जनपद पंचायत स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये हैं। कलेक्टर ने बताया कि मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आज 14 मई को कलेक्टर कार्यालय के मोहन सभागार में पूर्वान्ह 11.30 बजे से आयोजित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने डॉ. गोपाल श्रीवास्तव को सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण नियुक्त किया है। डॉ. एसपी शुक्ला, डॉ. एमएम द्विवेदी, डॉ. अजय शंकर पाण्डेय, डॉ. एचजीआर त्रिपाठी, डॉ. महेश शुक्ला, डॉ. आरके तिवारी, डॉ. संजय सिंह, डॉ. आरएन तिवारी, डॉ. राजकुमार सोनी, डॉ. ओपी गुप्ता, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. संजय शंकर मिश्रा एवं डॉ. संजय सिंह परिहार को जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका निगम रीवा एवं गोविंदगढ़ तथा जनपद पंचायत रीवा के लिए डॉ. संजीव दुबे, डॉ. बीपी सिंह, डॉ. अखिलेश शुक्ला, डॉ. मनीष शुक्ला, डॉ. आरपी गुप्ता, डॉ. आरपी जोशी, डॉ. योगेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. आरएन पाण्डेय, डॉ. भारतेन्दु मिश्रा, डॉ. अजय सिंह चौहान, डॉ. अशोक कुमार सिंह तिवारी, डॉ. बीएन सिंह, डॉ. एबी पाण्डेय, श्री तुलसीदास सोनी एवं राकेश कुमार सिंह चौहान को जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। कलेक्टर ने बताया कि नगर पंचायत गुढ़ एवं जनपद पंचायत रायपुर के लिए डॉ. राजेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. देवाशीष बनर्जी, डॉ. देवेश शुक्ला, डॉ. केएन शर्मा, डॉ. स्कन्ध मिश्रा, डॉ. अनवर खान, डॉ. विवेक कुमार पटेल, एवं डॉ. मुकेश कुमार यादव को जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। नगर परिषद मऊगंज एवं जनपद पंचायत मऊगंज के लिए डॉ. भजन राम मौर्य, डॉ. अभिनव कुमार तिवारी, डॉ. अंकुल पाण्डेय, डॉ. राजपाल यादव, डॉ. पीकेपी त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. हर्षवर्धन आर्य, डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. श्रीनारायण पाण्डेय को जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है।

उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत हनुमना एवं नगर परिषद हनुमना के लिए डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति, डॉ. विनोद कुमार मिश्रा, डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा, डॉ. रामनिवास पटेल, डॉ. रामायण प्रसाद पटेल, डॉ. उमेश कुमार सोनी एवं डॉ. दिनेश प्रसाद पटेल को जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत गंगेव एवं मनगवां के लिए डॉ. समय लाल प्रजापति, डॉ. लोक नारायण मिश्रा, डॉ. हरिदास गुप्ता, डॉ. सीएल मिश्रा एवं डॉ. संदीपदेव पाण्डेय को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत सिरमौर, नगर पंचायत बैकुण्ठपुर, सिरमौर एवं सेमरिया के लिए डॉ. नागेश त्रिपाठी, डॉ. भोला प्रसाद साहू, डॉ. संपूर्णानन्द शुक्ला, डॉ. अवनीश कुमार द्विवेदी, डॉ. रवीन्द्र तिवारी, डॉ. प्रशांत सिंह, डॉ. उपेन्द्र पाण्डेय, डॉ. सुभाषचन्द्र रायपुरिया, डॉ. विवेक वर्मा एवं डॉ. रावेन्द्र कुमार साहू को जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत जवा एवं नगर परिषद डभौरा के लिए डॉ. जीतेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ. दिनेश कुमार यादव, डॉ. अरूणेश प्रताप सिंह, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. जीतेन्द्र कुमार आर्य, डॉ. हुलास पण्डरो, डॉ. वीरेन्द्र कुमार मिश्रा एवं डॉ. रणधीर सिंह को जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। जनपद पंचायत त्योंथर एवं नगर परिषद चाकघाट में डॉ. मनीष प्रताप सिंह, डॉ. योगेन्द्र सिंह चौहान, डॉ. दीपेन्द्र तिवारी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. सुनील कुमार सोंधिया, डॉ. नित्यानंद चौधरी, डॉ. सतेन्द्र सिंह पटेल, डॉ. राकेश कावचे एवं डॉ. मो. अब्बास को जनपद पंचायत स्तरीय मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत नईगढ़ी के लिए डॉ. एसडी पाण्डेय, डॉ. कृष्णचन्द्र मिश्रा, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. रजनीश त्रिपाठी, डॉ. सनकादिक लाल मिश्रा, डॉ. सुखेन्द्र चौधरी, डॉ. सुजान सिंह लोधी एवं डॉ. मो. अरसद अहमद को मास्टर ट्रेनर नियुक्त किया है। कलेक्टर ने बताया कि डॉ. आरएन तिवारी, डॉ. ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, डॉ. आरके धुर्वे, डॉ. बीके शर्मा एवं डॉ. समय लाल प्रजापति को मास्टर ट्रेनर रिजर्व में रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button