सीतामढ़ी

न्यूज 18, दैनिक भास्कर पोर्टल न्यूज एवम अन्य चैनलों आदि में “निरीक्षण के बाद टूटा तटबंध” खबर का खंडन किया

न्यूज 18, दैनिक भास्कर पोर्टल न्यूज एवम अन्य चैनलों आदि में “निरीक्षण के बाद टूटा तटबंध” खबर का खंडन किया

सीतामढ़ी बिहार: न्यूज18 (बिहार-झारखंड),दैनिक भास्कर पोर्टल एवम अन्य में चल रहे खबर “निरीक्षण के बाद टूटा तटबंध” खबर का खंडन करते हुए कहना है कि नवनिर्मित लिंक चैनल को नई धार से पुरानी धार में मिलाने को लेकर 3 किलोमीटर नए लिंक चैनल का निर्माण किया जा रहा हैं। जिसके बीच में इंडो नेपाल बॉर्डर पथ निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके चलते नए लिंक चैनल में इंडो नेपाल बॉर्डर पथ पर नये पुल का निर्माण किया जाना है। नेपाल में भारी बारिश के कारण नेपाल से आने वाली लखनदेई नदी की धारा में पानी आने से निरीक्षण के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्माण कार्य को देखते हुए निर्देश दिया की तत्कालिक प्रभाव से आज ही नए बने लिंक चैनल को पुरानी धार से जोड़ा जाए जिसे जिला पदाधिकारी के समक्ष नए लिंक चैनल से लखनदेई नदी को पुरानी धार से जोड़ा गया है। इसी क्रम में इंडो नेपाल रोड निर्माण कार्य कटाई कर लिंक चैनल से जोड़ने के लिये की गई कटाई के क्रम में पानी का बहाव अन्य खेतों में हुआ है। कार्य प्रगति पर है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button