रीवा

ईव्हीएम मशीनों के एफएलसी हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त

विशाल समाचार रीवा एमपी

ईव्हीएम मशीनों के एफएलसी हेतु प्रभारी अधिकारी नियुक्त

रीवा एमपी: स्थानीय निर्वाचन 2022 के लिए ईव्हीएम मशीनों की एफएलसी व कमीशनिंग का कार्य पॉलिटेक्निक कालेज रीवा में संपन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने उक्त कार्य के लिए पंकजराव गोरखेड़े कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मैकेनिकल खण्ड को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। उनके सहयोग के लिए सहायक नोडल अधिकारी प्राचार्य डॉ. सोमेश डाकवाले के साथ अन्य अधिकारी और कर्मचारी संबद्ध किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने एफएलसी का कार्य 7 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा एफएलसी के दौरान पॉलिटेक्निक कालेज रीवा में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं मेटल डोर डिटेक्टर की व्यवस्था कराने की अपेक्षा पुुलिस अधीक्षक से की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button