विशाल समाचार रीवा एमपी
मुख्यमंत्री 16 मई को अनुग्रह राशि का वितरण करेंगे
रीवा एमपी: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से 16 मई को प्रात: 11 बजे मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना एवं मध्यप्रदेश भवन सन्निर्माण कल्याण मण्डल के हितग्राहियों को सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से उनके खाते में वितरण करेंगे। इस अवसर पर संबल-2 पोर्टल का शुभारंभ भी प्रस्तावित है।


