
विधानसभा अध्यक्ष विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
रीवा एमपी: विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम गत दिवस अपने भ्रमण के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। श्री गौतम कोष्टा में रामप्रकाश पाण्डेय के यहाँ आयेाजित अखण्ड मानस कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने देवेन्द्र कुमार द्विवेदी एवं रामलला तिवारी के यहाँ आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम, सत्यमणि पाण्डेय के सुपुत्री के शुभ विवाह कार्यक्रम, शिवपाल सेन के यहाँ आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम तथा रामायण प्रसाद शर्मा के सुपौत्री के शुभ विवाह में शामिल होकर नव-दंपत्तियों को शुभाशीर्वाद दिया।



