रीवा

सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने नगरीय निकायों के प्रधानमंत्री आवास कार्यों की समीक्षा की

सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने नगरीय निकायों के प्रधानमंत्री आवास कार्यों की समीक्षा की
कलेक्टर के निर्देश पर 20 मई को सभी नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री शहरी आवासों का भौतिक सत्यापन होगा

रीवा एमपी: जिले के सभी नगरीय निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन कार्यों की सांसद श्री जनार्दन मिश्र ने समीक्षा की। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयेाजित बैठक में उन्होंने नगर पंचायतों में कार्य की धीमी प्रगति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। श्री मिश्र ने कहा कि तत्परता से डीपीआरवार कार्यों की किश्तों को जारी करते हुए पूरा कराया जाना सुनिश्चित करें। जैसे-जैसे कार्य पूरे होते जाएं उसी अनुपात में हितग्राही के खाते में किश्तों का भुगतान किया जाए साथ ही इस बात की मॉनीटरिंग की जाए कि राशि का सदुपयोग हो रहा है कि नहीं।
बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 20 मई को सभी नगरीय निकायों में संबंधित एसडीएम की उपस्थिति में आवास कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा तथा जिन व्यक्तियों ने राशि का दुरूपयोग किया है उनके विरूद्ध नोटिस देकर कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने एमआईएस व जियो टैगिंग के बारे में निकायवार जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि आगामी सोमवार तक शत-प्रतिशत आवासों का जियो टैगिंग कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिन नगरीय निकायों में राशि की कमी हो वह सूची उपलब्ध कराएं ताकि शासन स्तर से राशि की मांग की जा सके। कलेक्टर ने बैठक मे डीपीआर वार किश्त जारी करने के प्रकरणों को शीघ्रता से निराकृत करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभारी परियोजना अधिकारी डूडा संयुक्त कलेक्टर एके झा, समस्त एसडीएम, नगर पंचायतों के सीएमओ तथा इंजीनियर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button