
जिला निर्वाचन अधिकारी सहित रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफीसर को आरक्षण के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
रीवा एमपी: स्थानीय निकायों के सिलसिले में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प एवं निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आरक्षण की प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकारियों को पदवार आरक्षण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।



