
शिवराज सिंह राजपूत प्रतिनिधि
अमीनों की राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किये जाने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कलक्टेट सभागार मे आयोजित कर-करेत्तर,राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक
इटावा यूपी: परिवहन देय, विद्युत देय, वार्णिज्य कर में राजस्व वसूली बढ़ाये जाने, प्रवर्तन कार्य बढ़ायें जाये ,सड़को से अतिक्रमण हटवाये जाने, गत माह में निस्तारित वादों की सूचना उपलब्ध कराये जाने, आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारित किये जाने,ब बड़े बकायादारों से अभियान चलाकर राजस्व वसूली कराये जाने, विभिन्न आयेागो से प्राप्त होने वाले सन्दर्भा, आडिट आपत्तियों का निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण कराये जाने, अमीनों की राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किये जाने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कलक्टेट सभागार मे आयोजित कर-करेत्तर, राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में दिये। उन्होंने समीक्षा में पाया कि परिवहन देय में 888.49 लाख मासिक लक्ष्य के सापेक्ष 644.89 लाख, स्टाप एवं निबन्धन में 1336.00 लाख के सापेक्ष 1157.72 लाख, वार्णिज्य कर द्वारा 1657.54 लाख के सापेक्ष 1360.49 लाख, विद्युत देय में 4290.00 लाख के सापेक्ष 3098.95 लाख की वसूली पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वसूली की प्रगति बढ़ायी जाये इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाये।

उन्हाेंने परिवहन विद्युत देय में की जा रही राजस्व वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वसूली कम होने से जनपद मण्डल में अन्तिम पायदान पर हैं अतः तहसीलदार प्रवर्तन कार्य बढ़ायें और राजस्व वसूली मे तेजी लाये। प्रवर्तन कार्य में लगे अधिकारी अपने दायित्वों का पालन करें जिनकी चेैक पोस्ट पर डियूटी लगायी गयी है वह समय से डियूटी करें। आर. सी. वसूली पर विशेष ध्यान दिया जाये समस्त तहसीलदार विशेष ध्यान देकर राजस्व वसूली की प्रगति बढ़ायें। उन्होंने कहा विद्युत देय की वसूली पर ध्यान दिया जाये, अवैध कब्जादारों पर सख्त कार्यवाही की जाये।
जिलाधिकारी द्वारा बैठक मे सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों को निर्देश दिये गये कि ०5 वर्ष से अधिक पुराने वादों की आनलाइन निकालकर देख लें। ०3 वर्ष से 5 वर्ष तक के वाद किसी भी कोर्ट में लम्बित न रहे इनका तत्काल निस्तारण किया जाये। उन्होने का गत वर्ष तहसील इटावा, चकरनगर जिन क्षेत्रो मे बाढ आयी थी अधिकारी उन क्षेत्रों का भ्रमण कर सूचना उपलब्ध करायें बाढ के दौरान अनुमानित आवश्यकता वाले सामान की सूची अभी से बनायी जाये ताकि समय से व्यवस्था की जा सके।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०रा० जय प्रकाश,समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार,नायब तहसीलदार सहित कलक्टेट के संबंधित अनुभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।



