नगर परिषद गोविंदगढ़, गुढ़ तथा मनगवां के लिए रिटर्निंग ऑफीसर तैनात
रीवा एमपी: नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष एवं पार्षद पदों के नामांकन पत्र प्राप्त करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज पुष्प ने रिटर्निंग ऑफीसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तैनात किए हैं। नगर परिषद गोविंदगढ़ के लिए तहसीलदार हुजूर रामेश्वर त्रिपाठी को रिटर्निंग ऑफीसर तथा नायब तहसीलदार गोविंदगढ़ निवेदिता त्रिपाठी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर बनाया गया है। नगर परिषद गुढ़ के लिए तहसीलदार रायपुर कर्चुलियान सुधाकर सिंह को रिटर्निंग ऑफीसर तथा नायब तहसीलदार गुढ़ सौरभ कुमार द्विवेदी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर बनाया गया है। नगर परिषद मनगवां के लिए एसडीएम मनगवां को रिटर्निंग ऑफीसर तथा नायब तहसीलदार मनगवां अनुराग त्रिपाठी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर बनाया गया है। इनके अध्यक्ष तथा पार्षद पदों के नामांकन पत्र 11 जून से संबंधित नगर परिषद कार्यालय में प्राप्त किए जाएंगे।


