रीवा

जिले में अब तक 97.2 मिमी वर्षा दर्ज

जिले में अब तक 97.2 मिमी वर्षा दर्ज

रीवा एमपी: जिले में जून माह में बारिश की बेरूखी रही। जुलाई में भी तीन तहसीलों को छोड़कर बाकी तहसीलें अच्छी वर्षा का इंतजार कर रही हैं। जिले में हनुमना, मऊगंज, जवा और त्योंथर में अब तक 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हो चुकी है। इनकी तुलना में रायपुर कर्चुलियान तहसील में 28 मिमी तथा सेमरिया में 17 मिमी वर्षा हुई है। जिले में एक जून से अब तक 97.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू अभिलेख जीपी सोनी ने बताया कि इस अवधि में तहसील हुजूर में 54.8 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 28.4 मिमी, गुढ़ में 60 मिमी, सिरमौर में 92 मिमी, त्योंथर में 102 मिमी, मऊगंज में 255 मिमी, हनुमना में 200.8 मि.मी., सेमरिया में 17 मिमी, मनगवां में 39 मिमी, जवा में 139 मिमी तथा नईगढ़ी तहसील में 80 मिमी वर्षा दर्ज की गई। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 273.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button