रीवा

जिले के 350 बुजुर्गों को मिलेगा तीर्थ दर्शन योजना का लाभ

जिले के 350 बुजुर्गों को मिलेगा तीर्थ दर्शन योजना का लाभ

रीवा : . मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 17 सितम्बर से पुन: आरंभ की जा रही है। रीवा रेलवे स्टेशन से 17 सितम्बर को तीर्थ दर्शन विशेष ट्रेन तिरूपति के लिए रवाना होगी। इसमें रीवा जिले के 350 पात्र बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। इसी ट्रेन से सतना तथा जबलपुर के बुजुर्ग भी तिरूपति की तीर्थ यात्रा करेंगे। कलेक्टर मनोज पुष्प ने इस संबंध में बताया कि तीर्थ दर्शन योजना के लिए 9 सितम्बर तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लिया जा रहा है। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पात्र व्यक्तियों के आवेदन पत्र तैयार करवा रहे हैं।
कलेक्टर ने बताया कि इस योजना से 60 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्ग जो आयकर दाता तथा शासकीय कर्मचारी न हों वे तीर्थयात्रा कर सकते हैं। महिलाओं को न्यूनतम आयु में दो वर्ष की छूट दी गई है। प्रत्येक तीर्थयात्री को आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड तथा कोविड टीकाकरण का प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक होगा। तीर्थ दर्शन यात्रा पूरी तरह से नि:शुल्क है। चयनित बुजुर्गों को स्वयं के व्यय से रीवा रेलवे स्टेशन तक आना होगा। रीवा से तिरूपति जाने वापस लौटने की यात्रा के दौरान भोजन, पानी, नाश्ते, चाय एवं ठहरने की नि:शुल्क सुविधा दी जाएगी। जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी पात्र बुजुर्गों की सूची तत्काल कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपलब्ध कराएं। पात्र बुजुर्ग 9 सितम्बर तक यात्रा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button