
एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट, पुणे की ओर से १२वीं भारतीय छात्र संसद १५ से १७ सितंबर को एमआईटी डब्ल्यूपीयू, कोथरूड, पुणे में
पुणे : भारतीय छात्र संसद फाउंडेशन, एमआईटी स्कूल ऑफ गवर्नमेंट और एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, पुणे के संयुक्त तत्वावधान में १५ से १७ सितंबर तक तीन दिवसीय १२वीं भारतीय छात्र संसद का आयोजन कोथरूड स्थित एमआईटी डब्ल्यूपीयू के स्वामी विवेकानंद सभामंडप में किया गया है. यह छात्र संसद २०११ से हर साल आयोजित की जा रही है.
छात्र संसद का गठन महाराष्ट्र राज्य के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्रालय के साथ साथ खेल और युवा कल्याण मंत्रालय तथा मानवाधिकार, लोकतंत्र, शांति और सहिष्णुता के लिए यूनेस्को चेयर के सहयोग से किया जा रहा है. कई राष्ट्रीय संगठनों ने भी इस संसद का समर्थन किया है.
१२वीं छात्र संसद का उद्घाटन गुरुवार १५ सितंबर की सुबह ११. ०० बजे होगा और शनिवार १७ सितंबर को दोपहर ३ बजे समापन होगा.
तीन दिवसीय छात्र संसद में भारत सरकार के कानून और न्याय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल, जे.के उद्योग समूह के सीईओ और आईएमसी चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री के अध्यक्ष अनंत सिंघानिया, पर्यावरणविद, हरित कार्यकर्ता और हिमालयी पारिस्थितिकी विद और संरक्षण संस्थान के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी, इसरो के पूर्व अध्यक्ष कैलासवादिवू सिवन, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका श्रीमती कौशिकी चक्रवर्ती, प्रसिद्ध अभिनेत्री और राज्यसभा के पूर्व सांसद रूपा गांगुली, सीबीआई के पूर्व निदेशक डी. आर. कार्तिकेयन, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, प्रसिद्ध पत्रकार, राजनीतिक टिप्पणीकार राशिद किदवई, राज्यसभा सांसद संजय सिह, महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, भारत सरकार के राज्य वित्त मंत्री डॉ. भागवत किशनराव कराड, लोकसभा सांसद मनीष तिवारी, लैलनटैप के संपादक सौरभ द्विवेदी, राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढी, स्तंभकार और लेखक विक्रम संपत, प्रसिद्ध संगीतकार और गायक शंकर महादेवन, पत्रकार लेखक परंजय गुहा ठाकुरता, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सदस्य तथा सेवानिवृत्त आईपीएस श्रीमती भारती घोष, इन तीन दिवसीय भारतीय छात्र संसद में सामाजिक, मीडिया, अभिनय, उद्योग, कानून, आध्यात्मिक और खेल क्षेत्र के युवा दर्शकों को संबोधित करेंगे.
विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक पद्मविभूषण डॉ. रघुनाथ माशेलकर, तुषार गांधी, प्रो.डॉ. विश्वनाथ दा. कराड, अनु आगा, अभय फिरोदिया, न्यायमूर्ती एन संतोष हेगडे, लोबसंग सांगे, मार्क टूली, डॉ. विजय भटकर इस छात्र संसद के मार्गदर्शक है. एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल विश्वनाथ कराड इस छात्र संसद के संस्थापक है.
छात्र संसद के उद्घाटन और समापन समारोह के अलावा इस में ६ सत्र आयोजित किए गए है. जिसमें.
• भाषण स्वतंत्रता : रेखा कहॉ है
• वंशवाद : राजनीतिक दल का कडवा सच
• लोकतंत्र और कार्पोरेटशाही किसके पास है शक्ति
• लेस इंडिया, मोर वेस्टर्न : द चेंजिंग नेचर ऑफ इंडियन सिनेमा
• भारतीय मीडिया पर चिल्लाने का या कानून का शासन
• समान नागरिक संहिता का समय
• इसके अलावा दो विशेष नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित किए गए है.
भारतीय छात्र संसद के बारे मेंः
भारतीय छात्र संसद की शुरूआत २०११ में युवा पीढ़ी की मानसिकता में क्रांतिकारी बदलावा लाने के उद्देश्य से की गई थी. जिसमें उन्हें राष्ट्र और समाज निर्माण के उद्देश्य से सार्वजनिक कार्यो में भाग लने के लिए प्रेरित किया गया था. एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के कार्यकारी अध्यक्ष और भारतीय छात्र संसद के संस्थापक राहुल विश्वनाथ कराड इस छात्र संसद के संयोजक और समन्वयक है. साथ ही एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष प्रो.डॉ. विश्वनाथ दा. कराड इस छात्र संसद के संरक्षक है. छात्र संसद एक गैर राजनीतिक संगठन है और इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है. छात्र संसद देश में एकमात्र और सबसे बडा प्रशिक्षण वर्ग है जो भविष्य के राजनीतिक नेताओं को तैयार करता है. इस संसद के माध्यम से युवाओं का राजनीति, राजनीतिक नेताओं और लोकतंत्र के प्रति नजरिया बदल रहा है.
इस बारहंवी छात्र संसद में देश भर के विभिन्न कॉलेजों के १० हजार से अधिक उत्साही छात्र भाग लेंगे.
भारतीय छात्र संसद की मुख्य विशेषताएं :
२९ राज्यों के ४५० विश्वविद्यालयों के ३० हजार कॉलेजों से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय छात्रों की सीधी भागीदारी. कॉलेज स्तर पर छात्रों का परीक्षण किया जाता है और उनमें से १० से १२ हजार छात्र सीधे इस छात्र संसद में शामिल होते है.
वेबकास्टिंग के जरिए २०० विश्वविद्यालयों के ९० हजार छात्रों की भागीदारी
भारत के ६ राज्यों की विधानसभाओं के अध्यक्षों की भागीदारी
भारत में ६ राज्यों के संसदीय कार्य मंत्रियें की भागीदारी
भारत के ६ विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की भागीदारी
विभिन्न राज्यों और विभिन्न दलों के युवा विधायकों का अभिनंदन
आदर्श मुख्यमंत्री पुरस्कार और आदर्श युवा विधायक पुरस्कार दिया जाएगा.
आदर्श उच्च शिक्षित युवा सरपंच पुरस्कार और आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरू पुरस्कार भी दिया जाएगा
यह जानकारी एमआईटी वर्ल्ड पीस युनिवर्सिटीचे कार्याध्यक्ष राहुल विश्वनाथ कराड, कुलपति डॉ. आर.एम.चिटणीस, कुलसचिव डॉ. प्रशांत दवे और एमआईई स्कूल ऑफ गवर्नमेट के संचालक डॉ. के.गिरीसन ने संवाददाता सम्मेलन में दी.


