पूणे

एब्सोल्यूट बारबेक्यू ने बाणेर, पुणे में खोला अपना 58 वां रेस्टॉरंट.

एब्सोल्यूट बारबेक्यू ने बाणेर, पुणे में खोला अपना 58 वां रेस्टॉरंट.

अनाथ बच्चों द्वारा किया उद्घाटन .

२४ महीनों में शुरू करेंगे १०० से ज्यादा रेस्टोरेंट.

पुणे:अग्रणी बारबेक्यू रेस्टॉरंट चेन एब्सोल्यूट बारबेक्यू (एबी) ने आज अपना 58 वां रेस्टॉरंट खोला है और यह पुणे में उनका 5वां रेस्टॉरंट है. बाणेर के इस एब्सोल्यूट बारबेक्यू में 120 आसन क्षमता है, इसलिए किसी भी अवसर और उत्सव के लिए यहां बुकिंग की जा सकती है. यहां जन्मदिन और वर्षगांठ को अलग ही उत्साह के साथ मनाया जाता है . 2013 में शुरू हुआ, एब्सोल्यूट बारबेक्यू -बारबेक्यू स्पेस में एक प्रसिद्ध ब्रांड है जिसने भारत के 23 शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज की है. कंपनी के दुबई में दो और कतर में एक रेस्तरां है.
आकाश पाल टेरिटरी मैनेजर (वेस्ट) ऑपरेशंस ने कहा, हम हमेशा अपने ग्राहकों तक पहुंचने की कोशिश करते हैं. बाणेर लंबे समय से हमारी नजरों में है, क्योंकि हमें यहां से हमेशा बिजनेस के लिए पूछताछ की जाती है. अंत में हमने फैब इंडिया, एस्पिरेशन बिल्डिंग के सामने बनेर में एब्सोल्यूट बारबेक्यू खोला, जिससे हम बहुत खुश हैं. मुझे विश्वास है कि हम अनोखे फूड और सेवाओं के कारण जल्द ही शहर में सबसे अधिक मांग वाले बारबेक्यू रेस्तरां बन जाएंगे.


इस अवसर पर बोलते हुए, संस्थापक और सीईओ – प्रोसेनजीत रॉय चौधरी ने कहा, वर्तमान में हमारे पास 58 आउटलेट हैं, विमान नगर में और आउटलेट खोलने की योजना है. साथ ही 5 और आउटलेट का निर्माण भी चल रहा है. प्रत्येक आउटलेट के लिए लगभग 3.5 करोड़ के निवेश की आवश्यकता है और हम अगले 2 वर्षों में लगभग 100 आउटलेट तक पहुंचने की योजना बना रहे हैं. वर्तमान में हमारे समूह का कारोबार लगभग रु. 430 करोड़ है.

हमारे सभी रेस्टोरेंट के सभी कर्मचारी वैक्सीनेटेड है और ग्राहकों से मिलते समय सभी सुरक्षा उपायों का पालन करते हैं, एबी के सभी रेस्तरां सभी स्वास्थ्य, स्वच्छता और सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करते हैं.
हम एब्सोल्यूट बारबेक्यू में अपने ग्राहकों की जिम्मेदारी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति सचेत हैं और सामाजिक दायित्व को निभाने के लिए प्रतिबद्ध है. हमारे 58वें आउटलेट के लॉन्च के लिए, ब्रांड ने “उत्कर्ष, तालेगांव” एनजीओ के साथ हाथ मिलाने का फैसला किया है, यह मानवता की दृष्टि से कार्यरत एनजीओ है, जिसका उद्देश्य और मिशन निराशा दायी जीवन में आशा लाना है. वे गरीब, जरूरतमंद, उपेक्षित, वंचित और छोड दिए गए बच्चों वा लोगों के लिए काम करते हैं. एबी ने उत्कर्ष एनजीओ के लगभग 43 बच्चों को इसके लॉन्च के लिए आमंत्रित किया है. इस मौके पर एबी की पूरी टीम और सीनियर मैनेजमेंट इन बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे और उन्हें सम्मानित करेंगे.

यह एनजीओ बस्तियों, झुग्गी, रास्ते के बच्चों तक पहुँचने, अनाथों और मासूम बच्चों को आश्रय प्रदान करने, विधवाओं की देखभाल और साथ ही एचआईवी पॉजिटिव से तबाह परिवारों और बच्चों के लिए काम करता है. एब्सोल्यूट बारबेक्यू अपनी अनूठी ‘विश ग्रिल’ पद्धति के लिए जाना जाता. वे अपने ग्राहकों को डू इट योरसेल्फ (DIY) अनुभव प्रदान करते है. आज ‘विश ग्रिल’ इस अनूठी अवधारणा ने उपभोक्ताओं का ध्यान खींचा है.

यहां आप अपनी पसंद के भोजन का आनंद ले सकते है, जो पहले कभी न लिया हो. एबी आपके जीवन के सभी विशेष क्षणों के लिए, अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों को एक साथ लाने के लिए एक बेहतरीन स्थान है. विश ग्रिल उन सभी लोगों के लिए एकदम सही जगह है जो ब्राजीलियाई चुर्रास्को, विभिन्न प्रकार के मीट, कोल्ड स्टोन क्रीमरी के साथ विभिन्न प्रकार के स्टार्टर्स, विभिन्न प्रकार के भोजन और पेय पदार्थों का आनंद लेना चाहते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button