उत्तर प्रदेशदेश-समाज

यूपी: 2.3 फीट लंबा लड़का और उसकी गुड़िया जैसी दुल्हन, रब ने बना दी जोड़ी, हापुड़ से सामने आईं निकाह की तस्वीरें

यूपी: 2.3 फीट लंबा लड़का और उसकी गुड़िया जैसी दुल्हन, रब ने बना दी जोड़ी, हापुड़ से सामने आईं निकाह की तस्वीरें

हापुड़: यूपी के हापुड़ जिले में हुआ एक निकाह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल इस निकाह में जो दूल्हा और दुल्हन हैं, वह बाकी दुनिया से कुछ अलग हैं। दूल्हे की लंबाई करीब 2.3 फीट है और उसकी दुल्हन भी लगभग उतनी ही है। इन दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों निकाह करके बहुत खुश भी दिखाई दे रहे हैं। उनकी शादी में कई मेहमान भी शरीक हुए हैं, जहां जमकर तस्वीरें भी खींची गईं। 

लड़की का ग्रेजुएशन पूरा हो जाए, इसलिए अब तक टली थी शादी

दूल्हे का नाम अजीम मंसूरी है और वह शामली के रहने वाले हैं। वहीं दुल्हन हापुड़ की है। अजीम मंसूरी काफी समय से अपने लिए हमसफर की तलाश कर रहे थे और अब वह तलाश हापुड़ आकर पूरी हुई। बुधवार को अजीम ने हापुड़ में निकाह कर लिया। 
 
निकाह वाले दिन मंसूरी ने शेहरा और शेरवानी पहन रखी थी। वहीं उनकी पत्नी बुशरा भी लाल जोड़े में गुड़िया की तरह प्यारी दिख रही थीं। मंसूरी ने अपनी इस हमसफर को पहली बार बीते साल मार्च में देखा था। इसके बाद अप्रैल 2021 में उनकी इंगेजमेंट हुई। मंसूरी ने शादी के लिए इसलिए इंतजार किया क्योंकि उनकी होने वाली पत्नी अपना ग्रेजुएशन पूरा करना चाहती थीं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button