रीवा

जिले में किसानों को सुविधाजनक ढंग से खाद उपलब्धता की व्यवस्था की गयी

जिले में किसानों को सुविधाजनक ढंग से खाद उपलब्धता की व्यवस्था की गयी

रीवा एमपी: किसानों की जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराने के लिए जिले में कई प्रबंध किए गए हैं। इस संबंध में कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि अधिकारियों की निगरानी में खाद का वितरण कराया जा रहा है। जिले के विपणन संघ के सभी डबल लॉक केन्द्रों में बड़े निजी विक्रेताओं के माध्यम से खाद बिक्री की जा रही है। इसकी निगरानी के लिए राजस्व एवं अन्य विभागों के अधिकारी तैनात किए गए हैं। सभी बिक्री केन्द्रों में खाद के निर्धारित दाम के बैनर तथा फ्लैक्स लगाए गए हैं। सोशल मीडिया के साथ-साथ अन्य प्रचार माध्यमों से भी किसानों को इसकी जानकारी दी जा रही है। साथ ही अधिक दाम लेने वाले विक्रेताओं पर कार्यवाही करने के लिए अधिकारियों के व्हाट्सएप नम्बर भी जारी किए गए हैं। किसानों को सुविधाजनक ढंग से खाद मिले इसके लिए करहिया मंडी के डलब लॉक केन्द्र में नगद वितरण केन्द्रों के माध्यम से यूरिया एवं डीएपी का वितरण कराया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि करहिया मण्डी खाद विक्रय केन्द्र में किसानों की कतार नहीं लगी और उन्हें सुविधाजनक ढंग से खाद प्राप्त हो रही है। इसके साथ-साथ जिले में भी किसानों को सुगमता से खाद की उपलब्धता की सभी व्यवस्थाएें सुनिश्चित की गयी हैं। किसानों के लिए छाया, पेयजल एवं बैठक की व्यवस्था की गयी है।
कलेक्टर ने बताया कि जिले का विपणन संघ का सबसे बड़ा डबल लॉक केन्द्र करहिया कृषि उपज मण्डी में संचालित है। इसमें पहले चार काउटंरों से खाद की बिक्री होने से किसानों को खाद प्राप्त करने में परेशानी हो रही थी। इस केन्द्र में अब पांच निजी विक्रेताओं के काउंटर भी खोल दिए गए हैं। अब करहिया में 9 काउंटरों से खाद की बिक्री की जा रही है। इसके साथ-साथ महिला किसानों की सुविधा के लिए एक काउंटर अलग से खोला गया है। जिससे महिला किसान आसानी से खाद प्राप्त कर सकें। राजस्व तथा कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा निजी विक्रेताओं के दुकानों तथा गोदामों का निरीक्षण किया जा रहा है। खाद की रैक नियमित रूप से प्राप्त हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button