मनोरंजन

गिरिडीह:-राज्य में गिरती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपाइयों ने दिया एक दिवसीय धरना !

विलियम जैकब की रिपोर्ट :

गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह की और से अंबेडकर चौक पर झारखंड राज्य में लगातार बढ़ रहे बलात्कार के मामलों की भयावह स्थिति एवं गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ एक दिवसीय धरना जारी है। भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि राज्य में बलात्कार के मामले में दिन प्रतिदिन बढ़ावा होते दिख रहा है। हेमंत सरकार कि राज्य में अपराधी घटना काफी तेजी से बढ़ रही है। साथ ही साथ कानून व्यवस्था भी चरमरा गई है। इन्हीं के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से अंबेडकर चौक पर एक दिवसीय धरना दिया गया। गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार की कार्यकाल में अपराधी घटना में ब्रेक लगने की नाम नहीं ले रही है। इस सरकार में बदमाशों को अपराधिक घटना करने की साहस काफी बढ़ गई है। जिसके कारण दिन प्रतिदिन झारखंड राज्य में इस तरह के घटना सुनने को मिल रही है।मौके पर डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव,नुनूलाल मरांडी,दिलीप वर्मा,संदीप डंगाइच,रागिनी लहेरी,रजनी कौर,संगीता सेठ,लक्ष्मण स्वर्णकार, संजीत सिंह पप्पू,शुभाष सिन्हा,प्रदीप शर्मा,रंजन सिन्हा,सुमित कुमार,अनिल राम,महेंद्र वर्मा,एजाज अहमद,छोटू खान,विनय सिंह,सदानंद राम,अजय रंजन सिंह,संजय सिंह,अनूप सिन्हा, हब्लु गुप्ता,प्रकाश दास, मो.इरफान, मनोज मोर्या,समेत कई भाजपाई कार्यकर्ता गन मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button