मुंबई

शादी के लिए महाराष्ट्र से लड़कियों का अपहरण, अहमदाबाद में खरीद-फरोख्त, देवेंद्र फडणवीस के बयान से हड़कंप

शादी के लिए महाराष्ट्र से लड़कियों का अपहरण, अहमदाबाद में खरीद-फरोख्त, देवेंद्र फडणवीस के बयान से हड़कंप

राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में इस बात को स्वीकार किया है कि आज भी महाराष्ट्र के अंदरूनी हिस्सों से लड़कियों की खरीद-फरोख्त का सिलसिला शुरू है। यह बात फडणवीस ने एक सवाल के जवाब में सदन में कही। फ़िलहाल इस खुलासे के बाद लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं।

अहमदाबाद में शादी के लिए मुंबई से लड़कियों की खरीदी!
विधान परिषद में स्वीकार की लड़कियों की खरीद-फरोख्त
उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बयान से मचा सियासी हड़कंप

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में एक हैरत भरी बात सामने आई है। जिसे खुद राज्य की शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadnavis Government) ने स्वीकार किया है। महाराष्ट्र सरकार ने यह माना है कि राज्य में अब भी गरीब लड़कियों की खरीद-फरोख्त होती है। राजस्थान और गुजरात के अहमदाबाद के पास स्थित गांवों में शादी के लिए एक से दो लाख रुपये में लड़कियों का सौदा होता है। विधान परिषद में उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखित उत्तर में कहा कि इस साल जनवरी में शादी-ब्याह के लिए लड़कियों के अपहरण के 24 मामले दर्ज किए गए। 2021 में इस तरह के मामलों में 448 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विधान परिषद के सदस्य महादेव जानकर ने यह मामला उठाया था। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि एनसीआरबी की ‘क्राइम इन इंडिया-2021’ में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में 405 मामलों में 418 महिलाओं का अपहरण किया गया था, जिसमें 363 नाबालिग लड़कियां थीं। यह मामला सामने आने के बाद से सियासी हड़कंप मचा हुआ है। 21वीं सदी जब महिलाओं की साक्षरता और सुरक्षा पर इतना ध्यान दिया जा रहा है। ऐसे माहौल में इस तरह की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

लड़कियां हो रहीं गायब

विधान परिषद के सदस्य विलास पोतनीस व सुनील शिंदे ने मुंबई से गायब हो रहीं लड़कियों के संबंध में सवाल पूछा। इस पर फडणवीस ने कहा कि 2022 में महिला अत्याचार के कुल 6133 मामले दर्ज किए गए। मुंबई से 1330 नाबालिग लड़कियां गायब हुईं, जिनमें 1097 तो मिल गईं, लेकिन 233 लड़कियों का अब तक पता नहीं चला है। 2022 में 18 साल से ज्यादा की 4437 महिलाएं गायब हुईं, जिनमें से 1398 का अता-पता नहीं चला।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button