रीवा

जिले में वॉलीबाल फेडरेशन स्थापित किया जाए – विधानसभा अध्यक्ष

जिले में वॉलीबाल फेडरेशन स्थापित किया जाए – विधानसभा अध्यक्ष
वॉलीबाल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करें
विधानसभा अध्यक्ष ने तृतीय अखिल भारतीय वॉलीबाल महापौर कप का किया समापन
दिल्ली एवं प्रयागराज के खिलाड़ियों के बीच हुआ रोमांचक मैच

आलोक कुमार तिवारी प्रतिनिधि 

रीवा एमपी:  विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम ने गत दिवस तृतीय अखिल भारतीय वॉलीबाल महापौर कप का अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय स्टेडियम में समापन किया। उन्होंने उद्बोधन देते हुए कहा कि जिले में वॉलीबाल खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाए ताकि यहां के खिलाड़ी प्रदेश, देश एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा सकें। विधानसभा अध्यक्ष ने वॉलीबाल महापौर कप के आयोजकों को एक लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की तथा वॉलीबाल खेल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हर संभव सहायता दिए जाने की सहमति दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रीवा जिले ने अनेक खेल प्रतिभाओं को निखारा है। वॉलीबाल खेल में भी जिले से अंतरराष्ट्रीय वॉलीबाल खिलाड़ी शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में वालीबाल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने हेतु खेल मैदान की शीघ्र ही व्यवस्था की जाएगी। यहां वॉलीबाल खेल काफी लोकप्रिय है। अलग-अलग समितियां ग्राम स्तर में तथा नगर मुख्यालयों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करती हैं। इन समितियों को मिलाकर वॉलीबाल फेडरेशन स्थापित किया जाए ताकि जिला मुख्यालय एवं नगर तथा ग्राम स्तर पर व्यवस्थित एवं सुविधाजनक रूप से प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकें। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में पुराने खिलाड़ियों को आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाए। उन्होंने वॉलीबाल के फाइनल मुकाबले में दिल्ली एवं प्रयागराज के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रघुवंश पाण्डेय एवं गंगाराम पाण्डेय को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

नगर निगम रीवा के महापौर श्री अजय मिश्रा ने कहा कि बाई सिंह सोसाइटी द्वारा लगातार 3 वर्षों से अनवरत अखिल भारतीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वॉलीबाल क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आयोजित करने के लिए चिन्हित खेल मैदान नहीं है। आवश्यक है कि वॉलीबाल खेल गतिविधियां आयोजित करने के लिए खेल मैदान बनाया जाए। नगर पालिक निगम द्वारा जिले में खेल के आयोजन के लिए 10 लाख रुपए बजट की व्यवस्था की गई है। आयोजक मंडल के अध्यक्ष अम्बरीश पाण्डेय ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए पिछले कई वर्षों से लगातार वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष गंगेव विकास तिवारी, डॉ मनमोहन सिंह, पार्षद रवि मिश्रा, प्रमोद उरमलिया, आशीष सिंह, संतोष मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, सत्यनारायण चतुर्वेदी, अर्चना सिंह, पंकज सिंह पंकू, संजय सिंह, खिलाड़ी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button