विधानसभा अध्यक्ष आज आयेंगे रीवा
रीवा एमपी: विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम भोपाल से रेवांचल एक्सप्रेस ट्रेन द्वारा प्रस्थान कर आज 22 मई प्रात: 8 बजे रीवा पहुंचेगे। श्री गौतम प्रात: 11.30 बजे ग्राम भितरी जिला सीधी के लिए रवाना होंगे तथा दोपहर एक बजे भितरी में श्री नारायण प्रसाद मिश्रा के निवास में आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के उपरांत शाम 4 बजे वापस रीवा आ जायेंगे।
