रीवा

कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही निजी स्कूलों के संरक्षण में चल रहा था निजी किताबों का प्रकाशन दुगुने दाम पर 

 

कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही निजी स्कूलों के संरक्षण में चल रहा था निजी किताबों का प्रकाशन दुगुने दाम पर..

धर्मेन्द्र गुप्ता प्रतिनिधि मऊगंज की रिपोर्ट 

रीवा:-रीवा कलेक्टर और एसपी की बड़ी कार्यवाही जिले और शहर सहित निजी स्कूलों के संरक्षण में चल रहा निजी प्रकाशन की किताबों की कीमत बढ़ाकर बेचने का धंधा, सभी निजी प्रमुख स्कूलों में कमीशन निर्धारित,स्कूलों में किताबें खरीदने का बनाया जाता है,दबाव।

एक अभिभावक की शिकायत पर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम अग्रसेन बुक डिपो में पहुँच गई। टीम के सदस्यों ने घंटेभर अग्रसेन बुक डिपो में जांच पड़ताल की व आवश्यक दस्तावेज जब्त कर लिये। टीम ने फिलहाल अग्रसेन बुक डिपो को सील कर दिया है। आगे की कार्यवाही जारी है।
गौरतलब है कि अग्रसेन बुक डिपो संचालक द्वारा वर्षों से निजी विद्यालयों से सांठ-गांठ कर महंगे दाम पर पुस्तकों की बिक्री की जा रही थी, इसमें विद्यालयों का कमीशन भी फिक्स रहता है। इतना ही नहीं, खरीदी को लेकर कई बार अभिभावकों से संचालक द्वारा दुव्र्यवहार भी किया गया। बहरहाल, दुकान संचालक की हरकत से परेशान एक अभिभावक ने प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मंगलवार को उक्त कार्यवाही की गई। जिले और शहर सहित निजी स्कूलों के संरक्षण में चल रहा निजी प्रकाशन की किताबों की कीमत बढ़ाकर बेचने का धंधा, सभी निजी प्रमुख स्कूलों में कमीशन निर्धारित,स्कूलों में किताबें खरीदने का बनाया जाता है,दबाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button