रीवा

धान खरीदी हेतु गोदाम एवं समिति स्तरीय केन्द्र निर्धारित     

धान खरीदी हेतु गोदाम एवं समिति स्तरीय केन्द्र निर्धारित

  रिपोर्ट धर्मेन्द्र गुप्ता मऊगंज

रीवा एमपी:  जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के लिए उपार्जन का कार्य 19 जनवरी तक किया जा रहा है। विगत दो रबी एवं दो खरीफ उपार्जन में अंतर प्रतिशत 0.05 तक पात्र समितियों को शामिल करते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु गोदाम एवं समिति स्तरीय केन्द्र निर्धारित किए गए हैं।  

 

अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील मनगवां अन्तर्गत सूर्यकांत वेयरहाउस टिकुरी, प्रभा वेयरहाउस घूमा, शिल्पी वेयरहाउस तिवनी तथा ओम कामता वेयरहाउस सिसवा को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। जबकि सिरमौर तहसील के शुक्ला वेयरहाउस उमरी को, सेमरिया के बड़ागांव विश्वकर्मा वेयरहाउस पड़रिया को, जवा के रिमारी समिति को, त्योंथर के मण्डी चाक, रायपुर, श्रीराम वेयरहाउस डीह एवं नौवस्ता, रायपुर कर्चुलियान के व्यौहरा एवं मनिकवार तथा हुजूर के विन्ध्या वेयरहाउस अनंतपुर एवं खौर समिति को खरीदी केन्द्र बनाया गया है। अपर कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों में उपार्जन की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button