रीवा

कलेक्टर के निरीक्षण में सिविल अस्पताल के व्यवस्था की खुली पोल

कलेक्टर के निरीक्षण में सिविल अस्पताल के व्यवस्था की खुली पोल

कलेक्टर मऊगंज ने खुद अपनी आंखों से देखी अस्पताल की बदहाल व्यवस्था

रिपोर्ट धर्मेन्द्र गुप्ता मऊगंज

सिविल अस्पताल मऊगंज की ध्वस्त व्यवस्था को लेकर कटघरे में जिम्मेदार तो वहीं अस्पताल की अराजक व्यवस्था से प्रशासन की हो रही किरकिरी से नाखुश जिला कलेक्टर अजय श्रीवास्तव आज पहुंचे सिविल अस्पताल जहां पर चिकित्सक गैर हाजिर रहे तो वहीं अस्पताल की व्यवस्था में भी कई खामियां सामने आई है।
जहां लाइट गोल होने से पूरा अस्पताल अंधकार में डूबा रहा है।
जिसके बाद कलेक्टर मऊगंज द्वारा सीबीएमओ सहित लगभग आधा दर्जन डॉक्टरों और कर्मचारियों को नोटिस जारी करने का दिया निर्देश।

बड़े आश्चर्य की बात है कि अस्पताल में कलेक्टर के आने की भनक अस्पताल के कई डॉक्टर और कर्मचारियों को पहले ही लग गई जिससे वह पहले ही सतर्क हो गये थे। अन्यथा इससे भी ज्यादा दयनीय स्थिति दिखाई पड़ती।
यहां पर विचारणीय है कि कलेक्टर के किसी औचक निरीक्षण के पहले ही ऐसे कौन से लोग हैं जिनके द्वारा सम्बंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को जानकारी मिल जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button