रीवा

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नवदंपत्तियों को वैवाहिक जीवन की दी शुभकामनाएँ 234 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

 

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने नवदंपत्तियों को वैवाहिक जीवन की दी शुभकामनाएँ ,234 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

रीवा विशाल समाचार टीम:. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाय योजना शासन की सबसे सफल योजना है इसका आभास सामूहिक विवाह/निकाय आयोजन में शामिल हो रहे नवदंपत्तियों व उनके परिजनों के चेहरों में खुशी का भाव देखकर होता है। रीवा जनपद पंचायत एवं नगर निगम क्षेत्र के 234 जोड़े सामूहिक विवाह आयोजन में दाम्पत्य जीवन में बंधे। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने पुष्पवर्षा कर नवयुगलों को शुभ आशिर्वाद दिया। 

नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत रीवा शहर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश की गरीबों की हितकारी सरकार हर वर्ग व हर उस व्यक्ति के लिये कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है जिसके वह हकदार है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजना में शासन व प्रशासन स्वयं सभी व्यवस्थायें कर विवाह/निकाह का आयोजन करता है और जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक नवदंपत्तियों को आशिर्वाद देते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना में बेटी को धनराशि का चेक दिया जाता है ताकि वह अपने नवजीवन को आरंभ करने के लिये आवश्यक सामग्री ले सके। श्री शुक्ल ने नवदंपत्तियों को आशिर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की तथा अपेक्षा की कि भारतीय संस्कार के अनुरूप बड़ों का सम्मान करते हुए उनकी सुख सुविधा का ध्यान रखें। उप मुख्यमंत्री ने नवदंपत्तियों को प्रतीक स्वरूप 49-49 हजार रूपये के चेक प्रदान किये। 

इस अवसर पर अपने उद्बोधन में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल ने कहा कि गरीबों के लिये यह योजना अभिनव योजना है जिसमें शासन द्वारा विवाह की संपूर्ण जिम्मेदारी ली जाती है। मध्यप्रदेश की सरकार अंतिम छोर तक के व्यक्ति की चिंता करती है और उनके कल्याण के लिये योजनाएँ व कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। उन्होंने नवयुगलों को दाम्पत्य जीवन की शुभकामना दी। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय ने नवयुगलों को शुभकामना देते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की। 

इससे पूर्व संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय अनिल दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम में रीवा जनपद क्षेत्र के 186 तथा रीवा नगर निगम क्षेत्र के 48 युगल विवाह बंधन में बंध रहे हैं। रीवा व मऊगंज जिले में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलनों के लिये 1527 जोड़ों का पंजीयन किया जा चुका है। कार्यक्रम में आयुक्त नगर निगम श्रीमती संस्कृति जैन, अध्यक्ष जनपद पंचायत रीवा संगीता राजेश यादव, पूर्व महापौर शिवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र ताम्रकार पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष विभा पटेल, सहित पार्षद, जिला एवं जनपद पंचायतों के सदस्य, सीईओ जनपद रीवा हलधर मिश्र सहित अधिकारी, कर्मचारी तथा सामूहिक विवाह में शामिल नवयुगल व उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button