पूणे

टाटा मोटर्स ने गुवाहाटी में नये कमर्शियल व्‍हीकल स्‍पेयर पार्ट्स वेयरहाउस का उद्घाटन किया  

टाटा मोटर्स ने गुवाहाटी में नये कमर्शियल व्‍हीकल स्‍पेयर पार्ट्स वेयरहाउस का उद्घाटन किया

 

 

पुणे:  भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता टाटा मोटर्स ने आज गुवाहाटी में एक नये कमर्शियल व्‍हीकल स्‍पेयर पार्ट्स वेयरहाउस के उद्घाटन की घोषणा की। यह अत्‍याधुनिक फैसिलिटी पूरी तरह से डिजिटलाइज्‍़ड है और 1 लाख वर्गफीट के क्षेत्र में फैली है। यहाँ सभी वाणिज्यिक वाहनों के स्‍पेयर पार्ट्स मौजूद होंगे। नई सुविधा के जुड़ने से, कंपनी उत्तर-पूर्व में स्थित टाटा अधिकृत सेवा स्टेशनों पर कलपुर्जों की आसानी से उपलब्धता और कम सर्विसिंग समय सुनिश्चित कर सकेगी।

 

विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे और सुरक्षा सुविधाओं से लैस यह सुविधा डिजिटल वेयरहाउस प्रबंधन के माध्यम से ग्राहकों के लिए बेहतर मूल्य प्रदान करेगी। टाटा मोटर्स ने भारत के सबसे बड़े और पूर्णतया एकीकृत लॉजिस्टिक्‍स सेवा प्रदाता डेल्‍हीवेरी के साथ भागीदारी की है, जिसके तहत टेक्‍नोलॉजी से सक्षम उसके वेयरहा‍उसिंग तथा परिवहन समाधानों का इस्‍तेमाल किया जाएगा। इस सुविधा में अत्‍याधुनिक स्‍टोरेज सिस्‍टम्‍स भी हैं, जो विभिन्‍न आवश्‍यकताओं को पूरा करेंगे, जैसे कि ग्रैविटी स्‍पाइरल और वर्टिकल रेसिप्रोकेटिंग कन्‍वेयर्स। इसके अलावा, वाहनों के मध्‍यम और अधिक भारी हिस्‍सों के लिये एक तयशुदा क्षेत्र है, जो अबाध परिचालन सुनिश्चित करेगा।

 

इस लॉन्‍च पर अपनी बात रखते हुए, टाटा मोटर्स कमर्शियल व्‍हीकल्‍स में स्‍पेयर्स एवं नॉन व्‍हीकुलर बिजनेस के हेड श्री विक्रम अग्रवाल ने कहा, ‘’गुवाहाटी में नये वेयरहाउस का उद्घाटन ग्राहकों पर केन्द्रित होने के लिये टाटा मोटर्स की सोच दिखाता है। यह स्‍पेयर्स की आसानी से उपलब्‍धता सुनिश्चित करते हुए वाहनों के स्‍वामित्‍व का अनुभव और भी समृद्ध बनाएगा। नये वेयरहाउस से क्षेत्र के टाटा अधिकृत सर्विस स्‍टेशंस में इनवेंटरी का प्रबंधन ज्‍यादा स्‍मार्ट हो सकेगा। इससे सेवा की गुणवत्‍ता और वाहनों का अपटाइम बेहतर होगा। यह सुविधा उत्‍तर-पूर्व के तेजी से प्रगति कर रहे क्षेत्र में हमें अपने ग्राहकों के करीब लाती है और लॉजिस्टिक्‍स को ज्‍यादा सक्षम बनाती है।‘’

 

टाटा मोटर्स सब-1-टन से लेकर 55-टन कार्गो व्‍हीकल्‍स और 10-सीटर से लेकर 51-सीटर तक के जन-साधारण यातायात समाधानों की एक व्‍यापक श्रृंखला पेश करती है। इसमें छोटे वाणिज्यिक वाहन और‍ पिकअप, ट्रक तथा बस सेगमेंट्स से लॉजिस्टिक्‍स एवं जन-साधारण के यातायात की बढ़ती आवश्‍यकताएं पूरी होती हैं। कंपनी अपने 2500 से अधिक संपर्क स्थलों के व्यापक नेटवर्क के माध्यम से, प्रशिक्षित विशेषज्ञों द्वारा संचालित और टाटा जेन्युइन पार्ट्स की आसान उपलब्धता के साथ, अद्वितीय गुणवत्ता और सेवा प्रतिबद्धता सुनिश्चित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button