Uncategorized

बिजली गुल होने से बदल गईं दुल्हनें…

बिजली गुल होने से बदल गईं दुल्हनें, दोबारा लिए फेरे

भील समाज के दो भाइयों का मामला

विशाल समाचार नेटवर्क न्यूज उज्जैन 

 

उज्जैन के  गांवों में हो रही बिजली कटौती के कारण दो भाइयों की शादी में उनकी दुल्हनें ही बदल गईं। अंधेरा और दुल्हनों की एक जैसी ड्रेस होने से परिजन ठीक से नहीं देख पाए और उनकी अदला-बदली हो गई। इसका पता तब चला, जब बारात वापस लौटी। इसके चलते दो दिन तक परिजनों में विवाद होता रहा। आखिर में दोबारा फेरे लिए गए और दुल्हनें वास्तविक पति के पास गईं। बिजली गुल होने के कारण दुल्हनें बदलने की यह घटना इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम दंगवाड़ा में भील समाज के भोला पिता रामेश्वर व गणेश पिता बाबलाल के साथ हई। दोनों की

परिवार में दो दिन तक चलता रहा विवाद

गणेश की शादी निकिता से हो गई, जो रामेश्वर के पुत्र भोला से होनी थी। दुल्हनें बदलने को लेकर परिवार में दो दिनों से विवाद हो रहा था। रविवार को समझौता हो गया। परिजनों ने पंडित को बुलाकर पूजा पाठ एवं फिर से फेरे की रस्म करवाई।

बारात उज्जैन के पास नलवा के समीप ग्राम असलाना गई थी। वहां वधु पक्ष की 3 बहनों की शादी थी। फेरों के बाद 2 दुल्हन शुक्रवार को दंगवाड़ा आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button