रीवा

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा परिसर के आडिटोरियम का नामकरण लाल बलदेव सिंह के नाम से करने की घोषणा की

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा परिसर के आडिटोरियम का नामकरण लाल बलदेव सिंह के नाम से करने की घोषणा की

 

अनिल सिंह उर्फ राजू रीवा :  उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने घोषणा की कि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय रीवा परिसर का आडिटोरियम लाल बलदेव सिंह के नाम से जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि लाल बलदेव सिंह विन्ध्य क्षेत्र की पत्रकारिता के पितृ पुरूष थे जिन्होंने सन् 1887 में हिन्दी का सर्वप्रथम राजनैतिक समाचार पत्र का प्रकाशन रीवा से प्रारंभ किया। उल्लेखनीय है कि लाल बलदेव सिंह रीवा राज्य के सेनापति थे जिन्होंने बाद में हिन्दी में भारत का पहला राजनैतिक समाचार पत्र भारत भ्राता का प्रकाशन रीवा से किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में आडिटोरियम का नामकरण लाल बलदेव सिंह के नाम से करने की घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button