मध्य प्रदेशरिपोर्ट

रीवा जिले में अब तक 401.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज जिले में पिछले 24 घंटो में सभी तहसीलों में अच्छी वर्षा

रीवा जिले में अब तक 401.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
जिले में पिछले 24 घंटो में सभी तहसीलों में अच्छी वर्षा

रीवा (वि. स.प्रतिनिधी):रीवा जिले में पिछले चार दिनों से तेज गर्मी के बाद जिले भर में रूक-रूक वर्षा हो रही है। पिछले 24 घंटों में जिले की सभी तहसीलों में वर्षा हो रही है। जिले में 28 जुलाई को 27.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दिन तहसील जवा में 74, हनुमना में 31 मि.मी. तथा त्योंथर में 46 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जून से अब तक 401.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। इस संबंध में अधीक्षक भू-अभिलेख जीपी सोनी ने बताया कि जिले में एक जून से अब तक तहसील रीवा हुजूर में 406.5 मि.मी., रायपुर कर्चुलियान में 293.4 मि.मी., गुढ़ में 535 मि.मी., सिरमौर में 331 मि.मी., त्योंथर में 407 मि.मी., मऊगंज में 461.8 मि.मी., हनुमना में 617.7 मि.मी., सेमरिया में 327 मि.मी., मनगवां में 364, जवा में 312 मि.मी. तथा नईगढ़ी तहसील में 348 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में जिले में 466 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी। रीवा जिले की वार्षिक औसत वर्षा 1044.6 मि.मी. है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button