
जिले में टीकाकरण महाअभियान में 31 जुलाई को लगे 16088 टीके
रीवा (MP):लोगों में कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिये भारी उत्साह बना हुआ है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये रीवा जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एमएल गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत 31 जुलाई को 16 हजार 88 टीके लगाये गये। इस दिन 13 हजार 480 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 2 हजार 608 को दूसरी डोज के टीके लगाये गये। इस दिन 60 वर्ष से अधिक आयु के 848 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 787 व्यक्तियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। जिले में 31जुलाई को ही 45 से 60 आयु वर्ग के 2625 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 1480 व्यक्तियों को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। इसी दिन 18 से 44 आयु वर्ग के 10006 व्यक्तियों को प्रथम डोज तथा 270 व्यक्तियों को दूसरी डोज के टीके लगाये गये। इसी दिन 68 हेल्थ वर्कर्स तथा 5 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी टीके लगाये गये। जिले में कुल 63 केन्द्रों में टीकाकरण किया गया।


