रीवा

लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती में आयोजित हुई संगोष्ठी

लोकमाता अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती में आयोजित हुई संगोष्ठी

अहिल्याबाई का जीवन राजनीति, जनसेवा और धर्मसेवा का अद्भुत संगम था – डॉ द्विवेदी

 

रीवा आलोक कुमार तिवारी. कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े समाजसेवी एवं आम जनमानस उपस्थित रहे। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ आशुतोष द्विवेदी ने लोक माता के जन्म से लेकर उनके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। डॉ द्विवेदी ने कहा रानी अहिल्याबाई का जीवन राजनीति, जनसेवा और धर्मसेवा का अनूठा संगम था। उन्होंने अत्यंत ही साधारण परिवार में जन्म लेकर होल्कर राजवंश की बहू बनकर होल्कर साम्राज्य को संभाला। उनकी राजनैतिक कुशलता, शासन प्रबंध, न्यायप्रियता और सनातन धर्म के प्रति आस्था ने उन्हें सामान्य शासिका से लोकमाता बनाया। जीवन में विभिन्न कठिनाईयों का सामना करते हुए उन्होंने मालवा में लंबे समय तक सफलतापूर्वक शासन करते हुए अपार लोकप्रियता और लोकमाता की पद्वी पाई। उनका संपूर्ण जीवन त्याग, न्याय और आध्यात्म के लिए समर्पित रहा। लोकमाता का जीवन उनके जन्म के तीन सौ वर्ष बाद भी आज भी उतना ही प्रासंगिक और प्रेरणादाई है जितना की उस समय था। अहिल्याबाई का जीवन सही अर्थों में महिला सशक्तिकरण का अनुपम और अनुकरणीय उदाहरण है।

 

कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर पीके पाण्डेय ने संगोष्ठी के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए रानी अहिल्याबाई के जीवन और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास आशीष द्विवेदी ने संगोष्ठी में महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए शासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सीमा शर्मा ने लोकमाता के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉ मुकेश एंगल ने किया। कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष शाहिद परवेज, प्रदीप गौतम सुमन, एनजीओ से अंजुम बेनजीर, रिएक्ट संस्था से नीलू तिवारी, रुचि द्विवेदी, स्पोर्ट्स एसोसिएशन से उमा सोंधिया, जन अभियान परिषद से अमित अवस्थी, गौ सेवा केंद्र से कुसुम सिंह, शिक्षाविद सुनीता पाण्डेय, स्मिता साहू, बीपी सिंह, प्रियंका परते, राधा गौतम, संध्या त्रिपाठी प्रभा शुक्ला, श्लेषा शुक्ला उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button