
उप मुख्यमंत्री को प्रजापिता ब्राम्हकुमारी संस्थान में किया गया सम्मानित
रीवा राजू उर्फ अनिल सिंह. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल को प्रजापिता ब्राम्हकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय रीवा में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। संस्थान की प्रमुख बहन ब्राम्हकुमारी निर्मला जी ने उप मुख्यमंत्री जी को अंगवस्त्र, श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंटकर जन्मदिवस की शुभकामनाएँ दी तथा केक खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे जन्मदिवस पर ब्राम्हकुमारी संस्थान जैसे आध्यात्मिक चेतना के केन्द्र से आशीर्वाद मिलना बहुत बड़ा सौभाग्य है। आप सबने मेरे जन्मदिवस को विशेष बना दिया है। ब्राम्हकुमारी संस्थान की आध्यात्मिक चेतना और समाजसेवा से समाज को कठिन समय में सही राह मिलती है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, पूर्व महापौर श्री वीरेन्द्र गुप्ता तथा बड़ी संख्या में संस्थान के सदस्य एवं साधक उपस्थित रहे।
