पूणे

पर्णकुटी और कोंगा सॉफ्टवेयर द्वारा महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा

पर्णकुटी और कोंगा सॉफ्टवेयर द्वारा महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा

रिपोर्ट डीएस तोमर पुणे

पुणे: पर्णकुटी संस्था और कोंगा सॉफ्टवेयर प्रा. लि. की ओर से जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग और सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर कुल 10 महिलाओं को बिजनेस किट्स दी गईं। इनमें से तीन महिलाओं को सिलाई मशीन, चार महिलाओं को एडवांस ब्यूटी पार्लर किट्स और तीन महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए कुल 32,500 रुपए की आर्थिक मदद दी गई।

 

यह कार्यक्रम सामाजिक दायित्व के तहत स्वयंरोजगार और कौशल विकास अभियान के रूप में आयोजित किया गया। इसमें अभिनेत्री और अस्मिता महाराष्ट्राची संस्था की संचालिका अंकिता शिवतारे तथा परणकुटी की सह-संस्थापक स्नेहा भारती मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थीं। उनके हाथों लाभार्थी महिलाओं को सहायता सामग्री वितरित की गई। महिलाओं ने इस मदद के लिए कोंगा सॉफ्टवेयर और पर्णकुटी संस्था का आभार जताया।

 

अंकिता शिवतारे ने कहा, “महिलाओं का आर्थिक रूप से स्वावलंबी होना बेहद जरूरी है। शिक्षा और कौशल का उपयोग कर महिलाएं न सिर्फ खुद मजबूत बनती हैं, बल्कि पूरे परिवार को सशक्त करती हैं।” सह-संस्थापक स्नेहा भारती ने कहा, “परणकुटी कई वर्षों से महिलाओं की प्रतिभा को मंच देने और उन्हें रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है। कोंगा सॉफ्टवेयर के सहयोग से इस कार्य को और गति मिली है। संस्था महिलाओं, बच्चों और समुदाय के समग्र विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास, स्वास्थ्य, पोषण और परामर्श जैसे क्षेत्रों में लगातार काम कर रही है। हमारा लक्ष्य वंचित वर्ग की महिलाओं, ट्रांसजेंडर, एचआईवी प्रभावित और समाज के हाशिए पर खड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।”

 

कार्यक्रम का संचालन पूर्वा पाटील ने किया, जबकि शलाका कोकणे और परणकुटी की टीम ने आयोजन की रूपरेखा सफलतापूर्वक संभाली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button