
युवा संगम कार्यक्रम संपन्न,रोजगार मेले में 104 युवाओं को मिला रोजगार
मऊगंज राजू उर्फ अनिल सिंह: युवा संगम कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थाओं में रोजगार मेलों का प्रतिमाह आयोजन किया जा रहा है। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के मार्गदर्शन में शासकीय केदारनाथ स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय मऊगंज में रोजगार मेला आयोजित किया गया। मेले में 153 आवेदकों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 10 कंपनियों ने 104 युवाओं का चयन किया।
उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में आमधनी धूत ट्रान्समिशन औरांगाबाद ने 7, आमधनी प्रा. लि. अपोलो टायर्स गुजरात ने 13, प्रभा बायोप्लांटस प्रा. लि. रीवा ने 16, मिग्मा पैकट्रॉन प्रा. लि. इंदौर ने 21, आयसर ट्रक एण्ड बस पीथमपुर धारने 5, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा ने 12, एचडीएफसी लाइफ इश्योरेन्स कंपनी लिमि. रीवा ने 13, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा ने 14 तथा स्वतंत्र माइक्रोफिन प्रा. लि. भोपाल ने 3 युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले के सफल आयोजन में जिला रोजगार कार्यालय तथा महाविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
