रीवा संभाग में अब तक 988 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
रीवा आलोक कुमार तिवारी.: रीवा संभाग में एक जून से अब तक 988 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। संभाग में इस अवधि में रीवा जिले में 724 मिलीमीटर, सतना में 858.8 मिलीमीटर, मैहर में 848.2 मिलीमीटर, मऊगंज में 1361.3 मिलीमीटर, सीधी में 1100 मिलीमीटर तथा सिंगरौली जिले में 1037 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि में संभाग में 784.85 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। संभाग में सिंचाई के प्रमुख स्त्रोत बाणसागर बांध में 29 अगस्त को सुबह 8 बजे तक जल स्तर 341.59 मीटर तक पहुंच गया है। गत वर्ष 29 अगस्त तक इसका जल स्तर 341.15 मीटर पर था। बांध में 98.60 प्रतिशत जल भराव हो गया है। बांध का अधिकतम जल भराव स्तर 341.64 मीटर है। शहडोल और अनूपपुर जिलों में पिछले 48 घंटों में अच्छी वर्षा के कारण 28 अगस्त को बांध के 6 गेट खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी की गई। पानी की आवक घटने के साथ गेट क्रमश: बंद किए जा रहे हैं। अधिकारी बांध के जल स्तर पर लगातार निगाह रख रहे हैं।
