मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी बैठक आज
विशाल समाचार संवाददाता
मऊगंज एक सितंबर 2025. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 7 सितंबर को देवतालाब का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री जी के आगामन की तैयारी बैठक 2 सितंबर को विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम की अध्यक्षता में नवीन सामुदायिक भवन शिव मंदिर देवतालाब परिसर में आयोजित की गई है। संबंधितों से बैठक में उपस्थिति की अपेक्षा की गई है
।
