कमिश्नर ने आमजनता के आवेदनों में की सुनवाई
रीवा अनिल सिंह. कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों में सुनवाई की। कमिश्नर ने अधिकारियों को आमजनता के आवेदनों पर सात दिवस में कार्यवाही करके निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा सहायिका भर्ती, जमीन पर अवैध कब्जाा, रेल परियोजना से जुड़े भू अर्जन, शिक्षा विभाग में लंबित दो पेंशन प्रकरणों अतिथि शिक्षक के मानदेय भुगतान तथा बिजली बिलों में सुधार से संबंधित आवेदन पत्रों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में राजेश सिंह, अनिरूद्ध सिंह, बालकृष्ण पाण्डेय, रामावतार, आशा कुशवाहा, नरेन्द्र चतुर्वेदी, बेलाकली बाई तथा अभिषेक के आवेदन पत्रों में सुनवाई की गई। जनसुनवाई में सभी संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


