सहकारिता एवं उद्योग समिति की बैठक 4 सितम्बर को
रीवा विशाल समाचार. जिला पंचायत की सहकारिता एवं उद्योग स्थाई समिति की बैठक 4 सितम्बर को दोपहर 3 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित की जा रही है। महाप्रबंधक उद्योग तथा समिति के सदस्य सचिव जेपी तिवारी ने समिति के सभी सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों से बैठक में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।


