दिशा समिति की बैठक आज
रीवा विशाल समाचार. जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की द्वितीय त्रैमास बैठक 22 सितंबर को सांसद श्री जनार्दन मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है। कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में सुबह 10.30 बजे से आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, आरआरआरडीएस योजना, उच्च शिक्षा विभाग अन्तर्गत रूसा की प्रगति, पीएमजीएसवाई तथा स्कूलों व आंगनवाड़ी केन्द्रों में मुनगा वृक्षारोपण के संबंध में चर्चा की जायेगी
।

