हनुमना में पटाखे की दुकानें हायर सेकेण्डरी स्कूल के पीछे लगेंगी
मऊगंज विशाल समाचार. दीपावली के अवसर पर अस्थाई आतिशबाजी लाइसेंसधारियों को पटाखे की दुकान लगाने के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया है। सीएमओ नगर परिषद हनुमना ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पटाखे की दुकानें हनुमना में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पीछे मैदान में लगाई जायेंगी ।


