रीवा

संभाग के 438 छात्रावासों को 178 टन खाद्यान्न आवंटित    

संभाग के 438 छात्रावासों को 178 टन खाद्यान्न आवंटित

   

रीवा विशाल समाचार. अनुसूचित जाति जनजातीय एवं अन्य पिछड़ावर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित छात्रावासों को खाद्य विभाग द्वारा खाद्य सुरक्षा योजना के तहत नि:शुल्क खाद्यान्न हर माह उपलब्ध कराया जा रहा है। इस संबंध में आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि रीवा संभाग के 438 छात्रावासों को सितंबर 2025 के लिए 178 मैट्रिक टन खाद्यान्न प्रदान किया गया है। इसमें रीवा जिले के 74 छात्रावासों के लिए 27 टन, सतना जिले के 73 छात्रावासों के लिए 27 टन, सीधी जिले के 115 छात्रावासों के लिए 50 टन खाद्यान्न आवंटित किया गया। इसी तरह सिंगरौली जिले के 106 छात्रावासों के लिए 53 टन, मैहर जिले के 37 छात्रावासों के लिए 16 टन एवं मऊगंज जिले के 33 छात्रावासों के लिए 5 टन खाद्यान्न आवंटित किया गया। इसका आवंटन विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार किया गया है। आवंटित खाद्यान्न का 95 प्रतिशत उठाव तथा वितरण हो गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button