खेलपूणे

सिद्धांत सालुंखे का एसजीएफआई राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के लिए चयन,बीआरपीएस के आठवीं कक्षा के छात्र

सिद्धांत सालुंखे का एसजीएफआई राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के लिए चयन,बीआरपीएस के आठवीं कक्षा के छात्र

 

पुणे: शहर के हिंजेवाड़ी स्थित ब्लू रिज पब्लिक स्कूल (बीआरपीएस) के आठवीं कक्षा के छात्र सिद्धांत सालुंखे ने बेंगलुरु में आयोजित सीआईएससीई राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट में प्रथम स्थान प्राप्त किया. इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उनका चयन एसजीएफआई राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए हुआ है. यह टूर्नामेंट दिसंबर के अंत तक झारखंड के रांची में आयोजित किया जाएगा. अपनी लगन, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयासों के कारण, वह सभी के लिए प्रेरणा बन गए हैं.

मालपानी समूह के डॉ. संजय मालपानी, निदेशक यशवर्धन मालपानी और प्रधानाचार्या सविता एच. ट्रैविस ने सिद्धांत सालुंखे को इस सफलता और उनके भावी जीवन के लिए बधाई दी.

आयोजित टूर्नामेंट में सिद्धांत ने 9 में से 7.5 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. सिद्धांत ने 6 साल की उम्र से शतरंज खेलना शुरू कर दिया था. हाल ही में उन्होंने गोवा में आयोजित अंडर-13 राष्ट्रीय ओपन शतरंज चैंपियनशिप में चौथा स्थान हासिल किया था. उनकी लगन, कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास ही उनकी सफलता की कुंजी हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button