सीतामढ़ी

भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

भारी बारिश से जलजमाव की स्थिति का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

 

सीतामढ़ी, विशाल समाचार 

जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस स्थिति का जायज़ा लेने के लिए जिलाधिकारी ने रविवार को नगर निगम क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त सहित अनुमंडल पदाधिकारी, उप नगर आयुक्त, स्वच्छता पदाधिकारी और कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण करते हुए त्वरित समाधान के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि जलनिकासी के लिए नगर निगम सीतामढ़ी की टीम पूरी मुस्तैदी से कार्य कर रही है। वर्तमान में शहर के विभिन्न वार्डों में कुल 16 पंपसेट लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से जल निकासी की जा रही है।

 

जलनिकासी कार्य जिन प्रमुख स्थानों पर संचालित है, उनमें शामिल हैं —

(1) गौशाला चौक वार्ड संख्या 8,

(2) मूरलियाचक वार्ड संख्या 19,

(3) गोला चौक कोट बाजार वार्ड संख्या 9,

(4) वार्ड नंबर 17 कोट बाजार,

(5) प्रताप नगर वार्ड संख्या 22,

(6) रघुनाथ पुरी वार्ड संख्या 22,

(7) शांति नगर,

(8) ईदगाह गली वार्ड संख्या 29,

(9) जिला अतिथि गृह वार्ड संख्या 29,

(10) रघुनाथ झा कॉलेज के पीछे वार्ड संख्या 12,

(11) ट्रैफिक थाना वार्ड संख्या 14,

(12) डोम्बाघरारी वार्ड संख्या 11,

(13) मधुबन रोड वार्ड संख्या 16,

(14) शांति नगर लेन संख्या 8 वार्ड संख्या 31,

(15) शांति नगर लेन संख्या 4 वार्ड संख्या 31,

(16) कमला गार्डन वार्ड संख्या 24।

 

अधिकारियों ने बताया कि सभी वार्डों में जल निकासी का कार्य निरंतर जारी है और किसी भी क्षेत्र में स्थिति सामान्य होने तक टीम तैनात रहेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button